फसल रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर का हमला, हालत नाजुक, इलाज के लिए भर्ती, हाथी ने सूंड से पटककर युवक को किया घायल, इलाके में मचा हड़कंप
A farmer who went to the field to guard the crop was attacked by a lion, his condition is critical, he is admitted for treatment, an elephant injured a young man by hitting him with its trunk, there was a stir in the area
फसल रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर का हमला
तखतपुर : धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है. कठमुण्डा निवासी 47 साल के किसान शिवकुमार पिता जनक जायसवाल, राजू सिंह ठाकुर के खेत को अधिया मे लेकर खेती-बाड़ी करता है और जब वह सुबह करीब 6 बजे रबी फसल में पानी डालने के लिए ट्यूबवेल चालू करने खेत गया हुआ था. तभी शेर ने दहाड़ लगाते हुए किसान पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. शेर के हमले मे किसान बुरी तरह घायल हो गया. हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी. शेर के हमले घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया.
परिजन घायल को इलाज के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया. पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है. ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करना तो दूर की बात है.
जानकारों का मानना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई की वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की तरफ रुख कर रहे हैं. जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है. शेर की तालाश और इलाके मे शेर होने की पुष्टि के लिए वन विभाग की टीम इलाके के लिए रवाना कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
हाथी ने सूंड से पटककर युवक को किया घायल
लोरमी : एटीआर के अचानकमार रेंज के सिहावल सागर में हाथियों भोजन व्यवस्था में पदस्थ एक कर्मचारी को हाथी ने सूंड से पटककर दिया. पेट में चोट की वजह से कर्मचारी को कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सिम्स रिफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार की शाम 5 बजे हाथियों को चारा देने के लिए चारा चौकीदार के पद पर पदस्थ कर्मचारी पंचराम बैगा पिता मानसिंह बैगा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सारसडोल से लौटकर उसी समय एक (राजू) नामक हाथी उस पर हमला कर सूंड से पकड़कर जमीन में पटक दिया. जिससे पंचराम के पेट पर उसका दांत घुस गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे की जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारी हरकत में आए और चौकीदार को रात साढ़े 9 बजे प्राथमिक उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के बाद घायल कर्मचारी को सिम्स में इलाज के लिए रिफर किया. जिनका सिम्स में इलाज चल रहा है. घायल कर्मचारी की खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ज्ञात हो कि अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणियों की मौत और दूसरी घटना है. हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कुछ दिन पहले एटीआर में आपसी भिडंत में एक शेरनी की मौत हो गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात अचानकमार रेंज के सिंहावल सागर के पास हाथियों की देखरेख करने वाले पंचराम बैगा और उसकी पत्नी दोनों सिंहावल सागर में थे. जहां शाम को पंचराम ने हाथी को भोजन कराया। भोजन कराने के बाद पंचराम बैगा जैसे ही पटला, हाथी ने पंचराम ने अपनी सूंड में लपेट कर पटकने के बाद दांत से हमला कर दिया. हाथी के हमले से पंचराम घायल हो गया. पंचराम की पत्नी ने इस घटना की जानकारी वहां के डिप्टी रेंजर व अन्य स्टाफ को दी.
अचानकमार रेंजर मानसिंह श्याम ने बताया की घायल कर्मचारी की सिम्स में इलाज चल रहा है. स्थिति सामान्य और सुरक्षित है.
इस बारे में अचानकमार टाइगर-रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेश ने बताया कि छपरवा में हाथी के हमले से चौकीदार को चोट पहुंची है. उसका इलाज पहले कोटा में शुरु करने के बाद सिम्स में रिफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक चौकीदार को ज्यादा चोट नहीं पहुंची है. फिलहाल उपचार और डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.



