सरकारी शिक्षक ने युवती को दिखाए नौकरी लगवाने के सपने, ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी टीचर मनमोहन सिंह गिरफ्तार, दूसरी महिला की भी शिकायत दर्ज
Government teacher showed dreams of getting a job to the girl extorted lakhs of rupees accused teacher Manmohan Singh arrested complaint of another woman also registered
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी खुद एक सरकारी टीचर है. जो पुटपुरा गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ है.
सरकारी स्कूल में पदस्थ आरोपी टीचर मनमोहन सिंह ने साल 2019 में आरोपी ने छत्तीसगढ़ शिक्षा कर्मी और प्रयोग शाला सहायक पद की भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 6 लाख रुपये में सौदा तय किया. एडवांस के तौर पर डेढ़ लाख रुपये लिया. लेकिन ना नौकरी दिलाई और ना ही रुपये वापस किया. जिसके बाद युवती कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी के बारे में बताते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई.
प्रार्थीया सुलोचना बंजारे निवासी डुग्गुपारा बालको थाना बालकों जिला कोरबा ने बताया कि वर्ष 2019 में छ.ग. शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद की भर्ती के लिए फार्म भरी थी. प्रार्थिया का उसके रिस्तेदार के जरिए आरोपी से जान पहचान होने पर आरोपी से नौकरी लगाने की बात की तो आरोपी ने कहा कि नौकरी लग जाएगी. जिसमें 5-6 लाख रुपये लगेगा. और एंडवांस रकम के लिये अपने घर जांजगीर बुलाया.
तब प्रार्थिया के पति और उसके चाचा के साथ 14 अक्टूबर 2019 को न्यू चंदनिया पारा जांजगीर आरोपी मनमोहन सिंह के घर आए. उसने कहा कि रिजल्ट आने वाला है जल्दी रकम दोगे तो तुम्हारा नाम लिस्ट में आ जाएगा और एडवांस रकम मांगा तो नगदी 1,50,000/रु उसको दिया गया. उसी दिन ही नेहरु नगर बालको निवासी कृष्णा कश्यप भी नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी को 1,50,000/रु दिया था.
15 अक्टूबर 2019 को वैकेंसी का रिजल्ट आया तो पता चला कि रिजल्ट में नम्बर कम आया था. तब प्रार्थिया को धोखाधड़ी का एहसास हो गया कि उसका नौकरी नहीं लग पाएगी.
तब प्रार्थिया द्वारा वापस पैसा को मांग करने पर आरोपी द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना जांजगीर में मूल अपराध क्रमांक 854/24 धारा 420 भादवि का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
आरोपी अरोपी मनमोहन सिंह को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा. जिसको धोखाधड़ी करने के बारे में पूछताछ कर बयान लिया गया. जो नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी करना, कुछ रुपए फोन पर के जरिए लौटाना, जुर्म कबूल किये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि बालको नगर कोरबा की रहने वाली सुलोचना बंजारे ने जांजगीर कोतवाली थाना में आरोपी टीचर मनमोहन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. युवती ने बताया कि जांजगीर के टीचर मनमोहन सिंह ने नौकरी लगाने के नाम पर 2019 में डेढ़ लाख रुपये लिए थे. उसके बाद लगातार घुमा रहा था. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया. आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर राशि लेना स्वीकार किया. आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. क अन्य युवती कृष्णा कश्यप ने भी आरोपी टीचर पर पैसे लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. जिसकी जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



