बिना पूरी तैयारी के एयरपोर्ट का आज होगा उदघाटन, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति- अभी रिफ्यूलिंग की व्यवस्था नहीं, रेगुलर उड़ान नहीं होगी अभी शुरु
Airport will be inaugurated today without complete preparation Air Facilitation Jan Sangharsh Samiti There is no arrangement for refueling yet regular flights will not start yet
बिलासपुर : हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने छत्तीसगढ़ के चौथे एयरपोर्ट अंबिकापुर के आज होने वाले उद्घाटन को बिना पूरी तैयारी वाला कार्यक्रम बताया है.
समिति ने कहा कि अभी महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में विमान में रिफ्यूलिंग यानि पेट्रोल भरने की पूरी व्यवस्था नहीं है. इस वजह से सिर्फ उद्घाटन उड़ान होगी और बिलासपुर या रायपुर से रेगुलर हवाई सेवा के चालू होने में अभी समय लगेगा.
समिति ने फ्लाई बिग एयरलाइंस के अधिकारियों से बातचीत के आधार पर कहा कि एक विमान लखनऊ से अंबिकापुर आएगा और वही विमान रायपुर तक जाएगा. लेकिन रेगुलर उड़ान अभी शुरु नहीं होगी. आने वाले समय में 3 दिन रायपुर से अंबिकापुर और तीन दिन बिलासपुर से अंबिकापुर हफ्ते में उड़ान चालू होने की उम्मीद है.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा की राज्य सरकार बिना पूरी तैयारी के एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रही है ऐसे ही बिलासपुर एयरपोर्ट में भी नाइट लैंडिंग का काम जमीन ट्रांसफर का काम आदि सभी काम आदि अधूरे पड़े हुए हैं. इन सभी कामों को व्यवस्थित और तेजी से करने के लिए महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की तर्ज पर एक अलग संस्था या कंपनी का गठन किया जाना चाहिए. जिसके पास व्यक्ति और प्रशासनिक सारे अधिकार तभी बिलासपुर अंबिकापुर और जगदलपुर एयरपोर्ट का तेजी से विकास हो सकेगा.
हवाई सुविधा जनसंख्या समिति के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आगामी 26 अक्टूबर को बिलासपुर के जन आंदोलन के 5 साल पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन समिति के द्वारा रखा गया है. समिति ने सभी सहयोगी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताएं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना जारी रहा. इस मौके पर महापौर रामशरण यादव के अलावा रवि बनर्जी, अशोक भंडारी, दीपक कश्यप, डॉ. प्रदीप राही, बद्री यादव, चित्रकांत श्रीवास, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे, गजेंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर बघेल, आशुतोष शर्मा, गोपी राव, संतोष पीपलवा, रणजीत सिंह खनूजा, रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रतीक तिवारी, नरेश यादव, चंद्रप्रकाश जायसवाल, हीरा यादव, विजय वर्मा, राकेश शर्मा, मोहन जायसवाल, मोहसिन अली, सबीर अली, अखिल अली, मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे.
बता दें कि विमानन संचालनालय छत्तीसगढ़ एवं जिला प्रशासन मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां कर रहा है. एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमन डेका सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे. लेकिन बड़ी बात ये है कि ये शुभारंभ सिर्फ एयरपोर्ट का है. उड़ान शुरु होने की कोई भी अधिकारिक सूचना नहीं मिली है.
आम जनता के लिए टिकट बुकिंग भी शुरु करने की कोई सूचना नहीं है. आज सिर्फ एक 72 सीटर विमान आएगा और ट्रायल के बाद वापस चला जाएगा.
प्रदेश और केंद्र मे बीजेपी की सत्ता है. बावजूद इसके उड़ान के नाम पर सिर्फ अफवाह ही सरगुजा के हिस्से में आती है. एक बार फिर प्रधानमंत्री वर्चुअल के जरिए एयरपोर्ट का शुभारंभ करने जा रहे हैं. लेकिन अब तक किसी भी तरह की सूचना उड़ान को लेकर नहीं मिली है. उम्मीद की जा रही है कि आज शायद प्रधानमंत्री घोषणा कर सकते हैं कि सरगुजा से उड़ान सेवा कब शुरु होगी. लेकिन उड़ान सेवा में भी अजीब स्थिति बनी हुई है.
बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में भी जरुरी सुविधाओं की कमी है. उन्होंने कहा कि 4सी लाइसेंस, नाइट लैंडिंग क्षमता, टैक्सी सेवा और कैंटीन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अभी भी कमी है. वायु सेवा समितियों के सदस्य पिछले पांच साल से सुधार की वकालत कर रहे हैं. समिति ने अपने विरोध में संभावित वृद्धि की चेतावनी जारी की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



