गणेश पंडाल में भंडारे के समय 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, एक साथी घायल, मची भगदड़-चीख पुकार, 8 आरोपी गिरफ्तार
12th class student stabbed to death during Bhandara at Ganesh pandal one friend injured stampede and screaming 8 accused arrested
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में गणेश पंडाल में भंडारे के समय 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या की खबर सामने आई है. आरोपियों ने छात्र के दोस्त पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. हमले से घायल छात्र का दोस्त अस्पताल में भर्ती है. घटना हीरानगर के पास गौरीनगर इलाके की है. पुलिस ने रात में ही सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गौरीनगर में रविवार रात गौरी नगर में गणेश पंडाल में भंडारा चल रहा था. अभिजीत और उसके दोस्त सौरभ का सचिन वर्मा और उसके साथी से झगड़ा हो गया. समिति सदस्यों ने सचिन और उसके साथी को भगा दिया. कुछ देर बाद सचिन 7 अन्य दोस्तों के साथ गौरीनगर आया. अभिजीत और सौरभ को घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया. एक चाकू अभिजीत के सीने के आर-पार हो गया. हमला करने के बाद बदमाश भाग गए.
अभिजीत उम्र 20 साल और सौरभ को घायल हालत में लोगों ने भंडारी अस्पताल पहुंचाया. नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने दोनो को एमवाय हॉस्पिटल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान अभिजीत ने दम तोड़ दिया. सौरभ की हालत गंभीर है.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों और घायल का बयान लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरु की. कुछ देर बाद ही पुलिस ने सचिन वर्मा, मनीष यादव, युवराज यादव, नीरज कोरी, निखिल कोरी, अंकित, अक्षय और अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
अभिजीत मूलरुप से गुना के समीप अशोक नगर का रहने वाला है, पिता पेशे से किसान है। अभिजीत इंदौर में अपने मामा में घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. अभिजित का भाई रणजीत भी साथ ही रहता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



