महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह को शोकाज नोटिस, पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षक को किया सस्पेंड
Show cause notice to Suresh Singh District Program Officer of Women and Child Development Department Superintendent of Police suspends two constables
पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षक को किया सस्पेंड
रायगढ़ : पुलिस कप्तान के द्वारा जारी आदेश पत्र में बताया गया है की कि प्राथी आवेदककर्ता संजीत कुमार रवि पिता स्व शीतल राम रवि साकिन ग्राम दंडीलाखुर्द तहसील रेला, थाना रेला, जिला पलामू झारखंड द्वारा शिकायत किया था. इसके बाद पुलिस कप्तान ने गभीरता से लेते हुए थाना पूंजीपथरा में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और आरक्षक डोमन सिदार के खिलाफ अवैध तरीके से वाहन को थाने में रखने, पैसे लेने और पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी मामले में फंसा देने की धमकी देने संबंधी तथ्य उल्लेखित है.
पुलिस अधीक्षक ने पाया कि शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्य गंभीर प्रकृत्ति के हैं. इसलिए प्रथम दृष्टया अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कृत्य का प्रदर्शन करने के लिए आर. 624 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और आर. 80 डोमन सिदार थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. उक्त अवधि में आरक्षक द्वय का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रायगढ़ रहेगा. निलंबन अवधि में उक्त आरक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह को शोकाज नोटिस
बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई बरतने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ सुरेश सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किए. पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बैगा बिरहोर जैसे अत्यंत पिछडें आदिवासी समूह के पात्र बच्चों को सुकन्या समृद्धि योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही दिखाई गई है. समग्र रुप से जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में योजनाओं में संतृप्ति स्तर का लक्ष्य पाने में और तेजी से काम करने के कड़े निर्देश दिए. नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
कलेक्टर ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वन में पिछले 10 दिनों में क्या प्रगति हुई. इसकी जानकारी ली. राजस्व विभाग के अंतर्गत नक्शा बटांकन के कामों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



