अवैध ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपना ढाबा में रेड, जर्किन में मिला 160 लीटर डीजल का भंडारण, संचालक गिरफ्तार
Police crackdown on illegal storage and sale of inflammable materials; raid on Apna Dhaba; 160 litres of diesel found stored in a jerrycan; operator arrested
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तमनार पुलिस द्वारा अवैध तरीके से ज्वलनशील पदार्थ के भंडारण पर कार्रवाई की गई है. एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व और थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में रेड कार्रवाई कर बड़ी तादाद में अवैध डीजल जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि ढाबा संचालक द्वारा बहुत ज्वलनशील पदार्थ डीजल को अवैध तरीके से संग्रहित कर रखा गया. जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा की संभावना बनी हुई है. खबर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक को तलब कर पूछताछ की गई. जांच के दौरान ढाबा के पीछे रखे प्लास्टिक जरीकेनों में भरा हुआ करीब 160 लीटर डीजल बरामद किया गया. जिसकी कीमत करीब 16,000 रुपये है. बरामद डीजल को 50-50 लीटर क्षमता के दो जरीकेन, 35 लीटर और 25 लीटर क्षमता के जरीकेन में संग्रहित किया गया था.
आरोपी द्वारा बिना किसी सुरक्षा उपाय के सार्वजनिक स्थल पर ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण कर मानव जीवन को जोखिम में डालते हुए अवैध तरीके से बेचने के लिए रखा जाना पाया गया.
मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी दिलहरण कश्यप उम्र 46 साल निवासी ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम ग्राम गारे, अपना ढाबा संचालक) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
दिलहरण कश्यप, पिता बोर्रा कश्यप उम्र 46 साल निवासी ग्राम सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
हाल मुकाम ग्राम गारे, थाना तमनार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



