पहले चरण में मतदान शुरु, सरपंच चुनने गांवों में वोटिंग जारी, कई गांव में बारात से पहले दूल्हे ने भी निभाया फर्ज, शादी से पहले किया मतदान
Voting has started in the first phase, voting is going on in the villages to elect Sarpanch, in many villages the groom also performed his duty before the wedding procession, he voted before the wedding
रायपुर/अभनपुर : सरपंच चुनने गांवों में वोटिंग जारी है, टीला अभनपुर में दूल्हे ने मतदान किया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं. बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है. वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे.
अभनपुर के टीला गांव में देखने को मिला, जहां दूल्हा तेजराम चक्रधारी शादी की पोशाक में सजे-धजे शेरवानी और फूलों की माला पहने मतदान केंद्र पहुंचे. उन्होंने अपने सबसे अहम दिन को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर बनाया और मतदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद जिले के मैनपुर के ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के सोमनाथ ने शादी के दौरान भी मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया
खैरागढ़ : ग्राम कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल ने शादी की तैयारियों से समय निकालकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राकेश की बारात आज निकलनी थी. लेकिन उन्होंने पहले मतदान केंद्र क्रमांक 78 में जाकर वोट डाला. वहीं पवन पटेल की शादी 18 फरवरी को है. लेकिन उन्होंने हल्दी-तेल की रस्मों के बीच भी पहले मतदान को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र क्रमांक 174 में वोट डालने पहुंचे.
कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव (पिता दशरु यादव) और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल (पिता पीलूराम) ने शादी की तैयारियों से समय निकालकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राकेश की आज शादी है और बारात निकलने से पहले उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 78 में जाकर वोट डाला. वहीं पवन पटेल की शादी 18 फरवरी को है. लेकिन उन्होंने हल्दी-तेल की रस्मों के बीच भी पहले मतदान को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र क्रमांक 174 में वोट डालने पहुंचे.
जांजगीर-चांपा : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण का मतदान आज 53 विकासखंडों में शुरु हो गया. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई. इस चुनाव में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए मतदान हो रहा है.
निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए मतपत्रों को कई रंगों में विभाजित किया गया है. जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफेद रंग के बेल्ट पेपर रखे गए हैं.
मतदान को लेकर खासतौर पर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए युवा मतदाता मनीषा नायक ने कहा कि मेरा वोट गांव के विकास के लिए है. उनके साथ कई अन्य युवाओं ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए खुशी जाहिर की.
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके. निर्वाचन आयोग के अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. पहले चरण के मतदान के बाद आगामी दो चरणों में शेष पंचायतों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा.
बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी. वोटिंग का समय खत्म होने के बाद आज ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



