साप्ताहिक बाजार में हत्याकांड का खुलासा, झारखंड से चांदी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, अंधे कत्ल एवं लूट के मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
Murder case at weekly market solved; accused who bought silver from Jharkhand arrested; a total of eight suspects arrested so far in the blind murder and robbery case.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : 26 मई 2026 को साप्ताहिक हाट बाजार कोटमीकला में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी. जिस पर थाना पेण्ड्रा का अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 103, 309(6), 313, 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया. वारदात के बाद पुलिस के अलग-अलग टीम बनाकर अपराधियों की पतासाजी शुरु किया गया. मामले के आरोपियों के पतासाजी के लिए रेंज बिलासपुर के सभी समीपवर्ती जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी. पुलिस टीम ने मामले में आरोपिंयों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
इस मामले के आरोपी मनीष मंडल के द्वारा घाघरा मोड मोहनपुर झारखंड निवासी विजय पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 साल को कोटमी लूटकांड के चांदी के जेवरात बिक्री किया गया था. प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में एक टीम बिहार झारखंड रवाना किया गया. जहां से उपरोक्त आरोपी से गला हुआ चांदी के जेवरात 957 ग्राम और तीन जोड़ी चाँदी का पायल 194 ग्राम कुल 1157 ग्राम चांदी बरामद किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
विजय पोद्दार पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 साल निवासी घाघरा मोड मोहनपुर झारखंड
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
1. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला- बिलासपुर (छग)
2. राजाराम साहू पिता स्व मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छग)
3. गया प्रसाद रजक पिता स्व आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ.पे.म. (छ.ग.)
4. मनीष मंडल उर्फ राहुल पिता बतेश्वर मंडल निवासी विजयनगर थाना और जिला बांका (बिहार)
(जिला बांका राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 5 मामलों का आरोपी)
5. सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास पिता अशोक दास निवासी कठचातर थारा रजौन जिला बांका, (बिहार) (जिला बांका एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट
चोरी के कुल 9 मामलों का आरोपी)
6. संतोष कुमार दास पिता बाबूलाल रविदास निवासी कोरियाना थाना और जिला गोड्डा (झारखण्ड)
(जिला कोडरामा एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 5 मामलों का आरोपी)
7. श्रेयांश शुक्ला पिता स्व. सुनील कुमार शुक्ला निवासी बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



