घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़, नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर किया दैहिक शोषण, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Molested a lonely woman after entering her house seduced a minor girl kidnapped her and physically exploited her both the accused arrested
घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़
जांजगीर-चांपा : पीड़िता 20 जुलाई 2024 को शाम को घर में अकेली थी. तभी आरोपी सुनिल बंजारे उर्फ टिल्ली के द्वारा घर में घुसकर बुरी नियत से छेडखानी करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 343/2024 धारा 333,74 बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान आरोपी सुनील बंजारे उर्फ टिल्ली उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के बारे\ में पूछताछ किया तो जुर्म कबुल किए जाने से और आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 11 सितम्बर 2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी.बी.एल कोसरिया, आरक्षक शेषनारायण साहू, राजेन्द्र कहरा, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर किया दैहिक शोषण, दोनों आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा : पीड़िता 25 जनवरी 2023 के सुबह स्कूल जा रही हूं कहकर घर से निकली थी. जो शाम तक घर वापस नही आने से आस पास पता तलास किए पता नही चला की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 42/ 23 धारा 363 भादवि कायम कर मामला जांच में लिया गया था.
विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी. इस दौरान विवेचना अपहृता बालिका को बरामद किया गया. महिला पुलिस अधिकारी से ब्यान कराया गया. और मामले में धारा 366, 376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है.
मामले के आरोपी आकाश जांगडे निवासी महका को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया. जिसके द्वारा घटना घटित और जुर्म करना कबुल किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 11 सितम्बर 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन मार्बल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रआर विकाश मिश्रा, आरक्षक बेदराम पटेल, आनंद सांण्डे, पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



