पूर्व विधायक के रिश्तेदार का खौफनाक कत्ल!,  गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर पर मिली अर्धनग्न लाश, पैर तोड़ दिए, शरीर पर कई जख्म, इलाके में सनसनी

Horrific murder of former MLA's relative! Semi-naked body found on Gariaband-Odisha border; legs broken, multiple wounds on the body; incident sparks sensation in the area.

पूर्व विधायक के रिश्तेदार का खौफनाक कत्ल!,  गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर पर मिली अर्धनग्न लाश, पैर तोड़ दिए, शरीर पर कई जख्म, इलाके में सनसनी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. मुनगापदर निवासी परमेश्वर मरकाम उम्र 35 साल का शव ओडिशा के बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक और चिंता का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सालेबीड़ी गांव  के भोई पारा में मुनगापदर निवासी परमेश्वर मरकाम उम्र 35 साल की लाश मिली है. परमेश्वर मरकाम की मौत सामान्य हालात में नहीं हुई है. मामले को हत्या की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि उनकी मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे असल वजह क्या हैं. इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच जारी है और पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.
मृतक परमेश्वर मरकाम बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के सदस्य घटना को लेकर चिंतित हैं. और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
घटना की खबर मिलने के बाद ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परमेश्वर मरकाम की मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे कोई आपराधिक कारण तो नहीं है.
फिलहाल पुलिस जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला हत्या का है या मौत किसी और वजह से हुई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t