धमतरी का मरौद टोल प्लाजा विवाद : ट्रक चालक से मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप में आरक्षक सस्पेंड, एसपी ने दिखाई सख्ती, विभागीय जांच के आदेश
Dhamtari's Maraud Toll Plaza Incident: Constable suspended over allegations of assaulting and mistreating a truck driver; SP takes strict action and orders a departmental inquiry.
धमतरी/कुरूद : मरौद टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से मारपीट और अनुचित व्यवहार के मामले में धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने कुरुद थाने में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को सस्पेंड कर दिया है. आरक्षक को पुलिस लाइन रूद्री अटैच करते हुए मामले की प्राथमिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं.
ड्यूटी में भी पाया गया गैरहाजिर
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कुरूद द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन सौंपकर बताया गया कि आरक्षक पवन बर्मन द्वारा मरौद टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक के साथ अनुचित व्यवहार और मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है. जांच के दौरान संबंधित आरक्षक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से गैरहाजिर भी पाया गया.
एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया
पुलिस विभाग की छवि और आमजन के विश्वास को प्रभावित करने वाले इस मामले को एसपी धमतरी ने गंभीरता से लिया. प्रथम दृष्टया आरक्षक का कृत्य पुलिस अनुशासन और सेवा आचरण नियमों के खिलाफ पाए जाने पर सस्पेंड की कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



