फर्जी दस्तावेज और झूठे वादे, ग्रामीणों से नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी, पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fake documents and false promises, cheating villagers by luring them with jobs, police arrested the cunning woman and sent her to jail

फर्जी दस्तावेज और झूठे वादे, ग्रामीणों से नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी, पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग.पाटन : दुर्ग जिला में पतन पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी महिला ने राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 और चपरासी जैसे पदों पर भर्ती का झांसा देकर न सिर्फ पैसे ऐंठे. बल्कि पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र और चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र भी थमा दिए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब ग्राम सिपकोना निवासी एमन बंजारे ने 14 जुलाई 2025 को पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि धमना निवासी गीतांजली टंडन ने 16 जनवरी 2024 को उनसे और गांव के अन्य लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया था. इस एवज में उसने अकेले एमन बंजारे से 2 लाख रुपये और अन्य ग्रामीणों से भी बड़ी रकम ली थी. यकीन जमाने के लिए आरोपी ने उन्हें राजस्व विभाग के पद के लिए बाकायदा नियुक्ति पत्र भी जारी किए. जो बाद में पूरी तरह फर्जी निकले.
शिकायत मिलते ही पाटन पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान जब पीड़ित द्वारा दिए किए गए दस्तावेजों की जांच की गई. तो नियुक्ति पत्र और चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र जाली पाए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में धारा 467 (मूल्यवान प्रतिभूति की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के मकसद से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज को असली के रुप में उपयोग करना) भी जोड़ दीं.
बताया जा रहा है कि अपराध को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी महिला गीतांजली टंडन फरार चल रही थी. पाटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाल बिछाया और 17 जुलाई 2025 को इस मामले में पाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी
गीतांजली टण्डन पिता लक्ष्मण निवासी धमना थाना जामगांव आर जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB