हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर चक्काजाम, एनएच 130C किया बंद, मौके पर पहुंचे आला अफसर
Villagers of Mudagaon are adamant on the demand of high school and paddy procurement center, blocked the road, closed NH 130C, top officials reached the spot
गरियाबंद/मुड़ागांव : गरियाबंद जिले के छुरा अंतर्गत मुड़ागांव के सैकड़ो ग्रामीण हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग को लेकर NH 130C पर प्रदर्शन किया. धरना स्थल पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहे. सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. वहीं जानकारी मिलते ही देवभोग SDM और मैनपुर SDOP मौके पर पहुंचे. और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की.
गरियाबंद जिला के विकासखंड देवभोग अंतर्गत मुडागांव में 10 सालों से एक ही मांग– एक हाईस्कूल और एक धान उपार्जन केंद्र। लेकिन शासन-प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी. अब ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया कि एनएच 130C को जाम किया है. ग्रामीणों ने इसके लिए बाकायदा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन देकर अनुमति मांगी. साथ ही थाना प्रभारी देवभोग को भी खबर किया. ग्रामीणों का कहना है कि वो थक चुके हैं अब आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा.
आक्रोश की एक और बड़ी वजह है शिक्षक नरेंद्र कुमार सोनी का विवादास्पद ट्रांसफर. ग्रामीणों का आरोप है कि मुलशाला मुडागांव से स्वामी आत्मानंद स्कूल देवभोग में स्थानांतरण बीईओ ने नियम के खिलाफ किया. इससे गांव के बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है.
मुडागांव के ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम धर नलजल योजना भी पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है. पाइप हैं, नल हैं, पर पानी नहीं. ऐसे में ग्रामीणों को लगता है कि उनका गांव प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल ही नहीं है.
खबर होते ही एसडीओपी विकास पाटले और एसडीएम राम सिंह शोरी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास शुरु कर दिया. अधिकारियों ने अपील किया कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गंभीर है.
लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब सिर्फ समझाइश से बात नहीं बनेगी. वो चाहते हैं कि हाईस्कूल और धान उपार्जन केंद्र की स्थापना को लेकर लिखित आदेश जारी किया जाए. तभी चक्काजाम खत्म होगा.
दोनो तरफ बढ़ती वाहन की कतार को देखते हुए मौके पर मुस्तैद पुलिस ने जाम से किसी तरह हटवाया. जिसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए. दरअसल ग्रामीण मूडागांव में हाई स्कूल और धान उपार्जन खोलने की मांग कई साल से करते आ रहे थे,पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी. जिसके चलते ग्रामीणों ने हाइवे जाम का निर्णय लिया था. प्रदर्शन के दरम्यान मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने प्रशासन के साथ सकारात्मक चर्चा कर प्रदर्शन खत्म किया. लेकिन मांगे नहीं मानी गई तो दोबारा प्रदर्शन की बात भी कह रहे हैं.
अब सवाल है– क्या प्रशासन कोई समाधान निकाल पाएगा? या फिर एनएच 130C की सड़कें ग्रामीणों की बेबसी की गवाही बनेंगी? जैसे ही मुडागांव के ग्रामीणों द्वारा एनएच 130C को जाम करने की खबर सोशल मीडिया और लोकल मीडिया में फैली. वैसे ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



