30 गांवों के ग्रामीणों ने की महापंचायत, स्पंज आयरन और एथेनाल प्लांट का किया विरोध, प्रदूषण से किसान के खेतों को नुकसान

Villagers of 30 villages organized Mahapanchayat protested against sponge iron and ethanol plant damage to farmers fields due to pollution

30 गांवों के ग्रामीणों ने की महापंचायत, स्पंज आयरन और एथेनाल प्लांट का किया विरोध, प्रदूषण से किसान के खेतों को नुकसान

बेमेतरा : बेमेतरा जिले के ग्राम रांका में एथेनाल प्लांट और ग्राम सरदा में स्पंज आयरन फेक्ट्री के विरोध में रांका में 30 गांव के किसान और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सूचना देकर महापंचायत कर विरोध किया.
ग्रामीणों ने आगामी समय में ट्रेक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करने का फैसला भी लिया. वहीं ये लोग विधायक के रवैये से भी नाराज दिखे.
आपको बता दें कि बेमेतरा जिले के ग्राम रांका में एथेनाल प्लांट और ग्राम सरदा में स्पंज आयरन फेक्ट्री के विरोध में रांका में 30 गांव के किसान और ग्रामीणों ने महापंचायत कर विरोध किया. एसडीएम को ज्ञापन देकर फैक्ट्री खोलने पर आपत्ति जताई.
वहीं ग्रामीणों की माने तो विधानसभा चुनाव के समय घोषणा वादे किए थे. मगर चुनाव जीतने के बाद आज 9 महिना होने जा रहा है जिसके बाद भी विधायक के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दे रही है.
प्रदूषण से किसान के खेतों को नुकसान
कुछ दिनों पहले ग्राम पथर्रा में आयोजित कार्यक्रम में भी बेमेतरा विधायक ने किसानों और ग्रामीणों को अश्वासन दिया था कि प्लांट का विरोध है. जिसमे मैं किसानों ग्रामीणों के साथ हूं. लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मामले में चर्चा करने विधायक के पास गये जिस कोई पहल ही नहीं किया गया.
मजबूर किसान गांव में प्लांट लगने से परेशान हैं और उनसे निकलने वाले प्रदूषण से किसान के खेतों को नुकसान और स्वास्थ में भी परेशानी होने की आशंका से महासभा किया और आने वाले कुछ दिनों बाद फिर आंदोलन करने की बात कही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb