खमतराई ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा वाहन और चोरी की दो पल्सर बाइक बरामद
Major breakthrough in the Khamtarai 'blind murder' case within 24 hours; two accused, including a minor, arrested; Activa scooter and two stolen Pulsar bikes recovered.
रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के क्रिकेट मैदान में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमल एक्टिवा वाहन के साथ चोरी की दो पल्सर बाइक भी बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक 21 जून को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. जिससे हत्या की आशंका जताई गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान मृतक की पहचान शहीद नगर, खमतराई निवासी रुपेश सारथी उम्र 35 साल के रुप में हुई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गोवर्धन नगर निवासी शिवा सोनानी उर्फ तुषार 20 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया.
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन दोनों शराब के नशे में थे. जीटी कॉम्प्लेक्स खमतराई के पास किसी बात को लेकर रूपेश सारथी से उनका विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों ने रूपेश को एक्टिवा में बैठाकर क्रिकेट मैदान के पास ले गए और मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना खमतराई में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी वाहन चोरी की वारदातों में भी शामिल थे. आरोपियों ने थाना देवेन्द्र नगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र से दो पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.60 लाख रुपये कीमत की दोनों चोरी की बाइक बरामद कर ली है. वाहन चोरी के मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है.
पहली चोरी 30 मई 2026 को थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र के फोकटपारा शास्त्री नगर से की गई थी. जिसमें मोहित साहू की पल्सर मोटरसाइकिल CG04 MF 3934 चोरी की गई थी. इस मामले में थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 113/26 दर्ज है.
दूसरी चोरी 9 जून 2026 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाठागांव स्थित एक होटल के सामने से की गई थी. जिसमें महेश देवांगन की पल्सर मोटरसाइकिल CG05 AQ 7813 चोरी की गई थी. इस मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 266/26 दर्ज है.
पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1,60,000 रुपये बताई गई है. इन मामलों में भी अलग से कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी शिवा सोनी को अदालत में पेश किया गया है. जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले में अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



