नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और किया दुष्कर्म, धमतरी पुलिस ने राजिम के आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A minor girl was lured away and raped; Dhamtari police arrested the accused, Rakesh from Rajim, and put him behind bars.

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और किया दुष्कर्म, धमतरी पुलिस ने राजिम के आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी : पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में थाना सिहावा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के गुम होने की खबर पर खोजबीन और जांच शुरु की गई. पुलिस टीम  पीड़िता को सकुशल बरामद किया. और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सिहावा थाना में बीते दिनों एक नाबालिग बालिका की गुमशुदगी दर्ज हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता बालिका की तलाश शुरू की. तकनीकी सबूतों के आधार पर पीड़िता को बरामद किया गया. 
जांच के दौरान मिले सबूतों, पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी राकेश डहरिया पिता रामजी डहरिया उम्र 33साल निवासी ग्राम कौन्दकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के खिलाफथाना सिहावा में अपराध क्रमांक 46/2026 जुर्म दर्ज किया गया.
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87 एवं 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गई है, मामले में पीड़िता का न्यायालयीन कथन, एफएसएल परीक्षण और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
आरोपी
राकेश डहरिया पिता रामजी डहरिया उम्र 33 साल निवासी ग्राम कौन्दकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t