कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज, सचिन पायलट समेत कई दिग्गज आकाश शर्मा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Congress released the list of 40 star campaigners many stalwarts including former CM Bhupesh Baghel Deepak Baij Sachin Pilot will campaign for Akash Sharma

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज, सचिन पायलट समेत कई दिग्गज आकाश शर्मा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

रायपुर : शहर दक्षिण विधानसभा के उप चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है. सियासी हलचल भी तेज होती दिखाई पड़ रही है. कांग्रेस जानती है कि इस बार उनके पास रायपुर दक्षिण सीट पर विजय पताका फहराने का सुनहरा मौका है. लिहाजा कांग्रेस ने इस सीट पर अपने अधिकृत उम्मीदवार आकाश शर्मा को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.
इस बीच कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण सीट पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की एक लम्बी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत 40 नेताओं के नाम है. कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए इस सीट पर दावेदारी कर रहे पूर्व महापौर और पार्टी के दिग्गज नेता प्रमोद दुबे के साथ पूर्व उम्मीदवार कन्हैया अग्रवाल को भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है. उनके अलावा पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.
रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा। वहीं 23 नवंबर 2024 को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. नामांकन की तारीख 18 अक्टूबर, नामांकन की आखरी तारीख 25 अक्टूबर, नाम वापसी की आखरी तारीख 30 अक्टूबर, उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को है.


इस सीट पर भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी तो कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है. इस सीट पर बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते रहे हैं. उनके रायपुर सांसद निर्वाचित होने के बाद इस सीट पर उप चुनाव कराये जा रहे हैं. भाजपा को भरोसा है कि मतदाता हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा उम्मीदवार पर अपना विश्वास जाहिर करेंगे और सुनील सोनी को बड़े मार्जिन से विजय दिलाएंगे। वही कांग्रेस का दावा है कि मतदाता बदलाव चाहते हैं. लिहाजा इस बार परिणाम अलग होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

उत्तराखंड में उपचुनाव में फतह के लिए कांग्रेस ने कवायद तेज कर दी है. केदारनाथ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सिफारिश पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी के कई नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने का फैसला लिया है.
इस लिस्ट में प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, गणेश गोदियाल, सह प्रभारी परगट सिंह, सुरेंदर शर्मा, भुवन चंद्र कापड़ी, और अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं.
कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय करेंगे. इस रणनीति के जरिए कांग्रेस पार्टी केदारनाथ उपचुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb