मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी, 9 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी शिवराम गिरफ्तार

Wife insisted on going to her parents' house, 9 month old son was chopped off with an axe, woman was attacked with lethal weapons, accused Shivram arrested

मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी, 9 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी शिवराम गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को एक युवक ने मायके जाने की जिद कर रही पत्नी और 9 महीने के दुधमुंहे बच्चे को कुल्हाड़ी से काट डाला. हमले में बच्चे दर्दनाक की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका नाजुक हालत में अस्पताल में इलाज जारी है. पड़ोसियों की खबर पर पहुंची भटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुर निवासी शिवराम टोप्पो उम्र 24 साल का पत्नी ओमिता उम्र 22 साल के साथ विवाद चल रहा था. ऐसे में पत्नी बार-बार मायके जाने की जिद कर रही थी. इसे लेकर युवक तनाव में था. सोमवार की सुबह 4 बजे दोनों के बीच बहस ने उग्र रुप ले लिया.
इसी दौरान गुस्से में आकर युवक ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी और 9 महीने के दुधमुंहे बेटे प्रियांशु पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई.
महिला का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. घायल महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी
शिवराम टोप्पो पिता स्व चलितर टोप्पो उम्र 21 साल ग्राम चंदरपुर थाना भटगांव जिला सूरजपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB