महिला के साथ गलत संबंध बनाने की नियत से छेड़छाड़ कर दी धमकी, पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
He threatened a woman by molesting her with the intention of having a sexual relationship with her, police arrested the accused Suresh and sent him behind bars
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ गलत संबंध बनाने की नियत से छेड़छाड़ कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाना त्रिकुण्डा में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 28 अप्रेल 2025 की शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के पीछे ट्यूबवेल के पास बर्तन धो रही थी. उसी समय आरोपी सुरेश रवि पिता रामलाल रवि, उम्र 34 साल साकिन गोवर्धनपुर, थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा प्रार्थिया/पीड़िता के पास आकर मैं तुमको पसंद करता हूं. तुम्हारे साथ गलत संबंध बनाना चाहता हूं. बोलकर गलत करने के नियत से पीड़िता को बैड टच करने लगा. मना करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था.
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर थाना त्रिकुण्डा में अपराध कमाक 25/2025 थाना 75 (1), 76,296,351 (2) भा न्याय सहिता कायम कर घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भापुसे को अवगत कराकर उनसे दिशा निर्देश लेकर त्रिकुंडा पुलिस के द्वारा आरोपी की पत्ता तलाश किया गया.
आरोपी को घेराबंदी कर वाड्रफनगर स्याही मोड के पास से पकड़कर थाना लाया गया. आरोपी के द्वारा पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. उक्त कार्यवाही में सभी थाना त्रिकुंडा स्टाप की अहम भूमिका रही
आरोपी
सुरेश रवि पिता रामलाल रवि, उम्र 34 साल साकिन गोवर्धनपुर, थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



