आपतिजनक हालत में युवक-युवती को देखकर डॉक्टर ने दी समझाइश, डॉ. पर किया जानलेवा हमला, आरोपी मोहन गिरफ्तार, युवती मौके से फरार
Seeing a young man and woman in an objectionable condition, the doctor gave advice, a deadly attack was made on the doctor, accused Mohan was arrested, the girl fled from the spot
रायपुर : राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या विहार) सेक्टर-9 में रविवार को एक बार फिर से आपराधिक घटना घटी. जब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे एक डॉक्टर पर ही हमला कर दिया गया. डॉक्टर ने आपत्तिजनक हालत में मौजूद प्रेमी युगल को टोका तो दोनों इतने आगबबूला हो गए कि पहले लात-घूंसे बरसाए और फिर सिर पर पत्थर मारकर उन्हें खून से लथपथ कर दिया. इस वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य और पूर्व जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुजीत परिहार जब इलाके से गुजर रहे थे. तब उन्होंने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देखा और सामाजिक मर्यादा के तहत उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन प्रेमी युगल को समझाइश रास नहीं आई और उन्होंने डॉक्टर पर हमला कर दिया. उन्होंने डॉक्टर पर लात-घूंसे बरसाए और फिर एक पत्थर उनके सिर पर दे मारा. जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए.
वहीं घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने फौरन हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि. युवती मौके से फरार हो गई. जिसके बाद घायल डॉक्टर सुजीत परिहार को फौरन एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
पकड़े गए हमलावर युवक की पहचान मोहन यादव के रुप में हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मामले में पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
इस घटना की स्थानीय निवासियों ने निंदा करते हुए नाराजगी जाहिर की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. और पहले से स्वीकृत थाना अब तक शुरु नहीं किया गया है. जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



