नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़की से 4 साल तक दुष्कर्म, रिटायर्ड रेंजर समेत झांसा देकर बुलाने वाला पत्रकार गिरफ्तार, आरोपी मौसी का लड़का फरार
In the name of getting a job a minor girl was raped for 4 years a retired ranger along with a journalist who lured her were arrested one accused absconding
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : मनेन्द्रगढ़ जिले के पोड़ी थाना पुलिस ने 4 साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रिटायर्ड रेंजर और सहयोगी पत्रकार को गिरफ्तार किया है. वहीं मामले में तीसरा आरोपी प्रदीप चक्रधारी जो पीड़िता की मौसी का लड़का बताया जा रहा है जो अभी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2019 में पीड़िता नाबालिग थी. इस समय नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को मनेन्द्रगढ़ बुलाया गया. वहां से आरोपी नाबालिग को लेकर बैकुंठपुर गए. जहां नाबालिग लड़की के साथ रेंजर ने दुष्कर्म किया. इस बात की शिकायत नाबालिग ने थाने में दर्ज कराई थी. इसी केस में पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी की है.
जब लड़की 2019 में नाबालिग थी तो पत्रकार और उसके साथी ने उससे कहा कि वो मनेंद्रगढ़ में उसे नौकरी दिलाएंगे. दोनों के झांसे में आकर नाबालिग बस में सवार होकर अपने घर से मनेंद्रगढ़ आई. इसके बाद दोनों ने नाबालिग को बताया कि नौकरी के लिए बैकुंठपुर चलना होगा. इसके बाद फिर तीनों एक साथ बैकुंठपुर गए. जहां रेंजर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.''- ओमप्रकाश दुबे, टीआई
नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. इसके बाद दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. जिसमें मुख्य आरोपी रेंजर हीरालाल सेन है. वहीं तीसरा आरोपी प्रदीप चक्रधारी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



