ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 48 घंटों के भीतर 11वीं की नाबालिग छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मुंगेली से किया रेस्क्यू
Under Operation Muskaan, within just 48 hours, a minor girl student of class 11 was recovered and the accused was arrested and sent to jail, she was rescued from Mungeli
बिलासपुर/सरकंडा : पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 48 घंटों के भीतर नाबालिग छात्रा को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की बहन ने 20 जनवरी को थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन (कक्षा 11वीं की छात्रा) सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. शिकायत के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान 21 जनवरी को खबर मिली कि नाबालिग बस स्टैंड में घूम रही है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.
टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को बस स्टैंड से बरामद किया. पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी आदित्य मेरसा उर्फ रिंकू 18 साल निवासी लोहरा कापा, जिला मुंगेली, से उसकी जान-पहचान थी. आरोपी ने उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले जाकर शादी का झांसा दिया और अपने घर में शारीरिक संबंध बनाया.
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
लिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें. ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस बाल सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



