ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत, कटर मशीन से काटकर निकाले शव, स्कोडा रैपिड के एयरबैग खुले लेकिन नहीं बची जान

Truck hit the car five died bodies were taken out by cutting them with a cutter machine Skoda Rapid airbags opened but no one survived

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत, कटर मशीन से काटकर निकाले शव, स्कोडा रैपिड के एयरबैग खुले लेकिन नहीं बची जान

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुमगा के पास एक तेज रफ्तार स्कोडा रैपिड कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुमगा के पास अदानी गेस्ट हाउस के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब स्कोडा रैपिड कार नम्बर CG04 PW 0203 में सवार युवक मैनपाट की ओर जा रहे थे और उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.
मृतकों की पहचान रायपुर के चंगोराभाठा निवासी दिनेश साहू, संजीव और राहुल के रुप में हुई है. जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. सभी युवकों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है.
बताया जा रहा है कि ये युवक घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे और रास्ते में उनकी कार में दो अन्य युवक भी शामिल हो गए. उदयपुर के पास गुमगा के समीप हादसा इतना भयानक था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन  जान नहीं बच सकी.
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में भर्ती कराया गया था. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि अंबिकापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. दुर्घटनाग्रस्त कार में दो लोग बुरी तरह फंस गए थे. शवों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा. मृतकों के परिवारों को हादसे की खबर दे दी गई है. और उनके आने के बाद डिटेल जानकारी सामने आ पाएगी.
तेज गति को हादसे की असल वजह बताया जा रहा है. हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटनास्थल पर सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था. जिससे दृश्यता कम थी. जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां मोड़ और ढलान है. ट्रक शायद अंबिकापुर की तरफ जा रही थी. और ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही कार से टकरा गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI