मामूली विवाद में हमले के लिए छोड़ दिया पालतू कुता, युवक घायल, पुलिस ने आरोपी कमल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Pet dog released to attack in a family dispute, youth injured, police arrested the accused Kamal and sent him behind bars
रायगढ़ : रायगढ़ जिला के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को हमले के लिए छोड़ दिया. जिससे पीड़ित की जांघ पर गहरी चोट आ गई. पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च की दोपहर ग्राम कोतरलिया में 55 साल के सुरेश प्रधान अपने निजी तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान गांव का कमल प्रधान उम्र 21 साल अपने पालतू कुत्ते ‘मैक्स’ को उसी स्थान पर नहला रहा था. जब सुरेश प्रधान ने उसे कुत्ते को दूसरी जगह ले जाकर नहलाने की सलाह दी. तो कमल प्रधान ने गाली-गलौज शुरु कर दी और मारपीट पर उतर आया.
मारपीट के दौरान सुरेश प्रधान तालाब में गिर पड़े और जैसे ही वह बाहर निकला आरोपी ने अपने कुत्ते को ‘छू-छू’ कहकर उन पर छोड़ दिया. कुत्ते ने उनके जांघ पर काट लिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया. और गवाहों के बयान दर्ज किए गए.
मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक जानवर को छोड़कर हमला करवाने की धारा 291 और 118(2) भी जोड़ी गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि पालतू जानवरों को नियंत्रित रखें और उनकी वजह से किसी को नुकसान न पहुंचे. वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



