नशे में धुत होकर सरकारी स्कूल पहुंचते हैं मास्टर, ग्रामीणों को भी धमकाया, शराबी शिक्षक निलंबित

Master reaches government school drunk threatens villagers too drunken teacher suspended

नशे में धुत होकर सरकारी स्कूल पहुंचते हैं मास्टर, ग्रामीणों को भी धमकाया, शराबी शिक्षक निलंबित

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ जिले के प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखे जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक छत्तर सिंह को निलंबित कर दिया. 
मिली जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक छत्तर सिंह को शराब पीते हुए देखा गया. इस मामले का पता चलने पर गांव के लोगों में भारी आक्रोश है. स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है.
जिसके बाद शिक्षक माफ़ी मांगने के बजाय गांव वालों के सामने उंची पहुंच होने का रौब झाड़ने लगा. रौब दिखाते हुए कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. मेरी ऊपर तक पहचान है. 
लोगों की माने तो स्कूल का चपरासी और गांव के गुंडे शराबी साथी इस शिक्षक के पैग और चखना के हमजोली हैं. जिनके दम पर ये शिक्षक किसी से नही डरता. रसोईया प्रपा और ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों तक को करने पर इसका बाल भी बांका नही होता.
कई बार ग्रामीणों ने शिक्षक छत्तरसिंह सिदार को समझाइश देने कोशिश की. लेकिन शराब के नशे में स्कूल जाकर बच्चों को न पढ़ाएं बच्चे डर जाते हैँ. इसका बच्चों पर गलत असर पड़ेगा. लेकिन शिक्षक को बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना ही नहीं है. ऐसे शिक्षकों की वजह से बच्चों का भविष्य अंधकार मय होने से कोई नहीं रोक सकता. लेकिन इस से छत्तरसिंह जैसे को कोई भी फर्क नहीं पड़ता. ऐसे शिक्षक जिस भी स्कूल में जाएंगे वहाँ बच्चों का भविष्य चौपट होना है. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक छत्तर सिंह को निलंबित कर दिया.
सरपंच प्रतिनिधि दशरथ साहू ने बताया कि मुझे ग्रामीणों और पंचो ने फोन के द्वारा खबर दी कि स्कूल मे सहायक शिक्षक छत्तर सिंह शराब पीकर पड़े हैँ. मैं आकर देखा तो सहायक शिक्षक शराब के नशे मे मदहोश थे. बच्चे डर से घर जा चुके थे.
ग्राम बोंदा के सीएससी मनोज कुमार साहू और व्याख्याता शिक्षक पटेल ने मीडिया को बताया कि उन्हे पालकों के द्वारा सहायक शिक्षक छत्तर सिंह सिदार द्वारा शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत मिली थी. जिसकी खबर फौरन बीईओ को दी. स्कूल में देखा कि शिक्षक शराब के नशे मे चूर थे ठीक से बैठ और बोल नही पा रहे हैं. बच्चे डरे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb