भाजपा नेता की हत्या करने वाला आरोपी बैद्यनाथ यादव को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, कब्जे की जमीन को लेकर था विवाद
Police arrested Baidyanath Yadav the accused who murdered BJP leader within 12 hours there was a dispute over the occupied land
बिलासपुर : कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमर ताल में शासकीय पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही किसान मित्र और भाजपा नेता की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल निवासी साकेत बिहारी कौशिक उम्र 55 साल पेशे से किसान थे. डाक बंगले के पीछे उनके खेत है. गांव के ही 60 साल के बैजनाथ यादव के साथ जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था. दोनों ही इस जमीन पर अपना दावा करते थे. सोमवार शाम को साकेत अपने खेत से लौट रहे थे कि डाक बंगले की सड़क पर बैजनाथ यादव घात लगाए बैठा था.
जैसे ही साइकिल पर साकेत वहां पहुंचे बैजनाथ ने तब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया. साकेत साइकिल सहित जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे. और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी बैजनाथ भाग निकला.
मृतक साकेत गांव के प्रतिष्ठित और उन्नत कृषक थे. इसलिए उन्हें किसान मित्र बनाया गया था. वे गांव में भजन गाते थे और प्रवचन भी करते थे. इसके लिए वे दूसरे गांव भी जाते थे. उनका एक बेटा शिक्षक है. और बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है. पुलिस ने मंगलवार तड़के हत्यारे बैजनाथ यादव को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. जिसने बताया कि उसने गुस्से में आकर साकेत बिहारी कौशिक की हत्या की थी.
आरोपी
बैद्यनाथ यादव पिता स्व भगाऊ राम, उम्र 60 साल निवासी सेमरताल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



