किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन चुनाव संपन्न, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा, कार्यकताओं में हर्ष का माहौल
Kiran Singh Dev became the new state president of Chhattisgarh BJP, organisational elections concluded, National General Secretary Vinod Tawde made the announcement, atmosphere of joy among the workers
रायपुर : जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह को भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की. बस्तर संभाग के जगदलपुर से आने वाले किरण सिंह देव इस बार के बीजेपी के प्रत्याशी भी थे. किरण सिंह देव ने कांग्रेस उम्मीदवार को 29 हजार 834 वोटों से चुनाव हराया था.
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्र के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में पार्टी की सफलताओं का उल्लेख करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.
किरण सिंह देव का जन्म 17 सितंबर 1962 में हुआ. किरण देव पेशे से वकील हैं. अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1985- 86 में छात्र जीवन से की. 1998 से 2002 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहे. साल 2002 से 2005 तक बीजेपी जिला अध्यक्ष रहे। 2005 से 2009 तक प्रदेश मंत्री के तौर पर संगठन में पदस्थ थे. इसके बाद साल 2009 से 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे. साल 2009 में बीजेपी ने किरण सिंह देव को महापौर का टिकट दिया और जीते. 2014 से 2020 तक संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर में सक्रिय रहे. 2020 से 2022 तक प्रदेश महामंत्री बने। 2022 में बिलासपुर संभाग के प्रभारी बने. 2023 विधानसभा चुनाव में वे विधायक के रुप में चुने गए.
मंडल अध्यक्ष सुमित पारख बधाई देने पहुंचे. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मंडल अध्यक्ष को गले लगाया और धन्यवाद दिया. सुमित पारख ने इस क्षण की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं निशब्द हूँ.
विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि अमरजीत सिंह दुआ ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई दी. अमरजीत का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव के नेतृत्व में हमे आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भाजपा को कामयाबी मिलेगी. विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिलासपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर चुना जाएगा. और बिलासपुर जिले में सभी नगर पंचायत नगर पालिका में भी भाजपा का बहुमत होगा और भाजपा के ही अध्यक्ष निर्वाचित होंगे. बिलासपुर नगर निगम में 50 से ज्यादा पार्षद बीजेपी की जीत होगी. रायपुर में अमरजीत सिंह दुआ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



