भिलाई स्टील प्लांट में क्रेन का स्टॉपर टूटकर गिरने से नीचे काम कर रहे ठेका मजदूर की अस्पताल में मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A contract laborer working below the crane at Bhilai Steel Plant broke and fell down died in the hospital created panic police engaged in investigation

भिलाई स्टील प्लांट में क्रेन का स्टॉपर टूटकर गिरने से नीचे काम कर रहे ठेका मजदूर की अस्पताल में मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई : भिलाई इस्पता संयंत्र में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में हादसा हुआ जिसमें एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद भिलाइ स्टील प्लांट में सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल बीएसपी के आला अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में लग गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार की सुबह करीब 9.30 बजे स्टील में एसएमएस-3 में क्रेन नंबर 31 ने क्रेन नंबर 29 को टक्कर मार दी. इससे क्रेन का स्टॉपर टूट कर नीचे काम कर रहे ठेका मजदूर बसंत कुमार कुर्रे के सिर पर गिरा. सिर पर स्टॉपर गिरने से बसंत का घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्लांट के मेन हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मजदूर बसंत कुमार कुर्रे राजनांदगांव के पदुमतरा का रहने वाला था. गुजरात की कंपनी प्रॉटेक्टिव इंजीनियरिंग में ठेका कर्मी के रुप में काम कर रहा था. श्रमिक के दो बच्चे हैं. श्रमिक की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है.
मजदूर के परिजनों को हादसे की खबर दी गई है. मजदूर के शव को भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है. भिलाई भट्टी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. घटना स्टील मेल्टिंग शॉप तीन की बताई जा रही है. इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb