नए साल के जश्न में पसरा मातम, मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर भांजी गई लाठियां, दो युवकों की मौत, गांव में तनाव
Mourning spread during the New Year celebrations, bloody clash between two parties due to a minor dispute, sticks were used heavily, two youths died, tension in the village
मुंगेली : मुंगेली जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया. यहां पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत हो गई. मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. गाली- गलौज से शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गई. जिसके चलते गांव के दो युवकों की जान चली गई. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव में मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई. इस दौरान शंकर राज उम्र 35 साल और सुनील यादव उम्र 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही गोकुल राज ,गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए हैं. जिनका इलाज लोरमी के अस्पताल में जारी है.
घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है. जिसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. ताकि हालात पर कंट्रोल रखा जा सके. वहीं घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत्त थे. जिसकी वजह से मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है. इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। वह गाली गलौज से शुरु हुआ विवाद जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। जिसमें दो लोगों की इस घटना में मौत हो गई.
इस घटना को लेकर लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की खबर पर फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया. इसके साथ ही दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया. इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



