गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर, बिजली के पोल से टकराकर पलटी कार, स्कूल छुट्टी के वक्त टला बड़ा हादसा, दो युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Speeding takes a toll in Gariaband; car overturns after hitting an electric pole. A major tragedy was averted as the incident occurred during school dispersal time; two youths were injured, sparking outrage among villagers.

गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर, बिजली के पोल से टकराकर पलटी कार, स्कूल छुट्टी के वक्त टला बड़ा हादसा, दो युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. रोबा गांव के पास एक तेज गति से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार पलट गई. हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
सबसे राहत की बात यह रही कि यह हादसा ठीक उस समय हुआ जब पास के स्कूलों की छुट्टी हुई थी और बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे सड़क से होकर घर लौट रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक कुछ ही सेकंड का अंतर बड़ा हादसा टाल गया. अगर कार बच्चों की तरफ बढ़ जाती. तो हालात बेहद भयानक् हो सकते थे.
फिंगेश्वर के रोबा गांव में हादसे में दो युवक घायल, बिजली का पोल टूटा, करंट फैलने के खतरे से सप्लाई बंद
हादसे के बाद बिजली का पोल टूटने से इलाके में करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को टाला जा सका. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
स्कूली बच्चों से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा, ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं. लेकिन प्रशासन की तरफ से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती. उनका कहना है कि स्कूल, गांव और आबादी वाले क्षेत्रों में भी वाहन चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रखते हैं. जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है.
ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग किया कि इस मार्ग पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जाए, ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?