निर्धारित मात्रा में धान नहीं खरीदने पर किसान कर सकते हैं उग्र आंदोलन, आवागमन की असुविधा से ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

Farmers may launch violent agitation if paddy is not purchased in stipulated quantity villagers are facing problems due to inconvenience in transportation

निर्धारित मात्रा में धान नहीं खरीदने पर किसान कर सकते हैं उग्र आंदोलन, आवागमन की असुविधा से ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

किसानों का धान खरीदी को लेकर हंगामा, निर्धारित मात्रा में धान नहीं खरीदने पर किसान कर सकते हैं उग्र आंदोलन

धमतरी : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में 23 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है. लेकिन वहीं धान खरीदी को लेकर बेलरबाहरा के धान उपार्जन केन्द्र में 18 से 20 गांवों के सैकडों किसानों ने जमकर हंगामा किया.
21 क्विंटल की जगह कम धान खरीदी की बात को लेकर सभी किसानो में भारी आक्रोश दिखाई दिया. नगरी तहसीलदार सहित समिति अध्यक्ष व प्राधिकृत अधिकारियों ने मौके पर पहुंच किसानों को शांत कराते हुए 21 क्विंटल धान खरीदने का भरोसा दिलाया. बहरहाल किसानों ने चेतावनी दी है कि 21 क्विंटल धान खरीदी नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

धान खरीदी को लेकर किसान परेशान, आवागमन की असुविधा से ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

कांकेर/अंतागढ़  : अंतागढ़ ब्लाक के चार ग्राम पंचायत आमोडी, मंडागांव, जेठेगांव, कानागांव के करीब सात सौ किसानों की पंचायतों के किसानों को अपनी फसल बेचने धान खरीदी केंद्र तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. करीब 12 किलोमीटर का सफर तय कर धान खरीदी केंद्र तक ये किसान आने को मजबूर हैं.
इन पंचायतों के सभी किसान एसडीएम कार्यालय रैली निकाल कर पहुंचे. उन्होंने ज्ञापन देते हुए तीन दिनों के ग्राम कर्रेगांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की. वहीं तीन दिनों में धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जाने की स्थिति में सांसद निवास में घेराव करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI