विधवा भाभी से शादी करने की जिद, किया इंकार तो शराब पिला कर ले ली जान, रात भर लाश के बगल में सोया, दारु की 15 बोतलें बरामद, देवर गिरफ्तार
Insisted on having sex with his widowed sister-in-law; when she refused, he forced her to drink alcohol and killed her. He slept next to the corpse all night. 15 bottles of liquor were recovered and his brother-in-law was arrested.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में देवर ने भाभी की हत्या कर दी. भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी लाश के बगल में सो गया. पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, शराब के नशे में देवर शादी करने का दबाव बनाने लगा. जब भाभी ने इंकार किया तो उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी देवर अमन कुमार सेमरे काफी समय से रायपुर में रहकर मजदूरी करता था. वहीं मृतिका प्रीति सेमरे उम्र 35 साल दल्लीराजहरा के वार्ड 17 में किराए के मकान में रहती थी. अमन अपनी भाभी प्रीति को पसंद करता था. भाई की मौत के बाद से वह भाभी पर शादी का दबाव बना रहा था. बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को प्रीति के पति पप्पू सेमरे की मौत हो गई थी.
भाई की मौत के बाद अमन ने भाभी से नजदीकियां बढ़ाने की भी कोशिश की. मां और बच्ची की गैर मौजूदगी में वह घर आता था और जबरदस्ती भाभी को शराब पिलाता था. इसके बाद वापस रायपुर लौट जाता था. 29 सितंबर को प्रीति की मां अपने नातिन को लेकर गांव चली गई. तब से प्रीति घर में अकेली रह रही थी. 30 सितंबर को देवर अमर कुमार भाभी के किराए वाले मकान में पहुंचा.
1 अक्टूबर की रात को दोनों ने साथ में शराब पी. बाद में उसने भाभी पर शादी करने का दबाव बनाया. इंकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. बात हाथापाई तक पहुंच गई, इसी दौरान गुस्साए देवर ने नशे में भाभी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद लाश के बगल में कंबल ओढ़कर सो गया.
2 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे महिला की मां छाया बाई रनसुरे अपनी नातिन के साथ वापस घर लौटी. दरवाजा खटखटाने पर अंदर से जवाब नहीं आया. उन्होंने मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी अमन भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया. जब अंदर देखा तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली. इसकी खबर पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मौके से शराब की 15 बोतलें मिली हैं. मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी. जो कि जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का काम करता था. बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को पप्पू की मौत हो गई. इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर स्वीपर का काम मिला.
परिजनों ने बताया कि प्रीति 100-बिस्तर वाले अस्पताल दल्लीराजहरा में स्वीपर का काम करती थी. साथ ही अपनी मां और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहती थी. पति की मौत के बाद देवर अमन ने भाभी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



