मामूली विवाद में बड़े भाई ने किया कैंची से जानलेवा हमला, वारदात के बाद पुलिस ने फरार आरोपी तेजराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Elder brother attacked with scissors in a minor dispute, after the incident police arrested absconding accused Tejram and sent him to jail

मामूली विवाद में बड़े भाई ने किया कैंची से जानलेवा हमला, वारदात के बाद पुलिस ने फरार आरोपी तेजराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल

धमतरी : थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व रामकुमार देवांगन उम्र 35 साल का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था. चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में वापस करता था. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 सितम्बर 2025 की रात करीब 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत पर घर में रखी कैंची से पेट और पीठ पर हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया.
खबर पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल कैंची जप्त की गई.
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व रामकुमार देवांगन उम्र 35 साल, निवासी- सोरिद शांति चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t