नाबालिग को घर से जबरदस्ती जंगल ले गया युवक, बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप, गांव में बदहवास मिली 13 वर्षीय लड़की, मनदीप राम गिरफ्तार
A youth forcibly took a minor from her home to the jungle, kept her hostage and raped her for 2 days, a 13-year-old girl was found distraught in the village, Mandeep Ram arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया. जहां 2 दिन तक हैवान ने जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. यह मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले गया और 2 दिन तक रखा. आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया.
पीड़ित परिवार ने 12 अगस्त को चौकी में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु की. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से हिरासत में ले लिया और आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



