महादेवघाट में मिली महिला की लाश, सर पर चोट के निशान, हत्या या कुछ और?, दूसरे जगह मर्डर कर यहां ठिकाना लगाने की आशंका, PM रिपोर्ट का इंतेजार

A woman's body was found at Mahadev Ghat, with head injuries. Murder or something else? The body was suspected to have been murdered elsewhere and then disposed of here. The PM report is awaited.

महादेवघाट में मिली महिला की लाश, सर पर चोट के निशान, हत्या या कुछ और?, दूसरे जगह मर्डर कर यहां ठिकाना लगाने की आशंका, PM रिपोर्ट का इंतेजार

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां महादेवघाट में अज्ञात महिला की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महादेवघाट के खारुन नदी में अज्ञात महिला की लाश तैरते हुए मिली है. महिला की सर पर चोट के निशान मिले है. जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है.  फ़िलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों से मृतका के पहचान करने की कोशिश कर रही है.
फ़िलहाल पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा कि महिला की हत्या की गई है या खुदकुशी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t