आधी रात तक बिजली गुल के बाद गांव में विद्युत् कर्मचारियों पर ग्रामीणों का हमला, गाली-गलौज कर जमकर मारपीट का आरोप, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

After a midnight power outage, villagers attacked electricity workers, accusing them of abuse and assault, raising questions about safety.

आधी रात तक बिजली गुल के बाद गांव में विद्युत् कर्मचारियों पर ग्रामीणों का हमला, गाली-गलौज कर जमकर मारपीट का आरोप, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कबीरधाम ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारियों पर कुछ ग्रामीणों ने रात में हमला बोल दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे घुघरीकला गांव में 11 केवी मरपा फीडर ब्रेकडाउन को ठीक करने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को गांव के तथाकथित करीब 8 लोगों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट शुरु कर दी. कर्मचारियों को अपना काम करने से रोका गया. जिसके कारण घुघरीकला गांव की आधी बस्ती की बिजली पूरी रात बंद रही.
इस गंभीर घटना की जानकारी देते हुए कनिष्ठ अभियंता (CSPDCL कवर्धा ग्रामीण) ने कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिखकर रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने और उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है.
घटना के समय बिजली कर्मचारी फीडर ब्रेकडाउन ठीक करने का काम कर रहे थे. लेकिन कुछ ग्रामीणों के हंगामे के कारण काम रुक गया और पूरा इलाका अंधेरे में रहा.
CSPDCL ने थाना प्रभारी से तत्काल FIR दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. यह घटना बिजली विभाग के फील्ड कर्मचारियों के साथ हो रहे बढ़ते अत्याचार की एक और मिसाल है. जिसमें रात की ड्यूटी करते समय उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t