बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से करीब 56 लाख रुपये के गहने गायब, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Elderly woman dies under suspicious circumstances, jewelry worth approximately ₹56 lakh missing from home, sparks panic in the area, suspicion of murder, police investigating

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से करीब 56 लाख रुपये के गहने गायब, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है. जहां पर एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उनके घर से करीब 56 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी होने का मामला उजागर हुआ है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बगरार गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बगरार गांव  मेंरहने वाली इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह मौत हो गई थी. शुरुआत में परिजनों को लगा कि उम्र और बीमारी से हुई यह सामान्य मौत है. उनके पति दुलीचंद राय उम्र 80 साल एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. दंपति की कोई संतान नहीं है. महिला की मौत के बाद परिजनों ने गर्मी का मौसम और शव कंपोज न हो इसके लिए जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया.
मामले में उस समय नया मोड़ आया. जब 21 अप्रैल को घर की तलाशी लेने पर पता चला कि एक सूटकेस और एक पेटी गायब है, जिसमें पुश्तैनी जेवर रखे हुए थे. इसके बाद आसपास खोजबीन की गई तो घर से कुछ मीटर दूर खाली सूटकेस और पेटी लावारिश हालत में बरामद हुई. इससे साफ हो गया कि घर में बड़ी चोरी हुई है. इस खुलासे के बाद अब महिला की मौत पर भी संदेह गहरा गया है.
मृतका के भतीजे ने इसकी शिकायत मरवाही पुलिस में की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि मृतका के भतीजे मनीष राय ने थाने में आवेदन दिया है. सोना चांदी और कैश लगभग साढ़े 56 लाख रुपये की चोरी की शिकायत की गई है. फॉरेंसिक, सायबर और डॉग स्कॉड मामले की जांच कर रही है. वही मृतका के पति दुलीचंद राय जिनकी उम्र 80 साल है उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के पहले और बाद के हालात की बारीकी से जांच रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t