सूरजपुर चिटफंड घोटाला, 3 गुना रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फरार डायरेक्टर उमेश कश्यप पकड़ा गया, अब तक 5 गिरफ्तार
Surajpur Chitfund scam, crores of rupees defrauded by promising 3 times returns, absconding director Umesh Kashyap caught; 5 arrested so far
सूरजपुर : चिटफंड कंपनी अभिपवा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निवेशकों के साथ करोड़ों की ठगी मामले में पुलिस ने एक और फरार डायरेक्टर उमेश कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. विश्रामपुर थाना पुलिस ने आरोपी विनोदचंद्र सोमचंद्र शाह उम्र 70 साल, निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, पुलिस चार अन्य डायरेक्टरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
सूरजपुर जिले में अभिपवा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा निवेशकों को उनकी रकम तीन गुना करने की लालच देकर करोड़ों की ठगी की गई थी. निवेशकों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देशानुसार मामले की जांच की गई. जिसमें चिटफंड कंपनी द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई. कंपनी के डायरेक्टरों ने छत्तीसगढ़ के 29 निवेशकों से करीब 17.28 लाख रुपये की ठगी की थी. जांच के दौरान यह सामने आया कि कंपनी ने बिना सक्षम प्राधिकरण को सूचना दिए कारोबार किया और निवेशकों के पैसों का गबन किया.
इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार डायरेक्टर- दिनेद्र कुमार दधीच, अनंत दधीच, कपिल जैन और महेश कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही कंपनी से जुड़ी महिंद्रा XUV 700 (RJ 06 UC 6669) कीमत करीब 21 लाख रुपये भी जब्त की गई थी.
पुलिस ने कंपनी और इसके डायरेक्टरों के खिलाफ धारा 420, 34 भादंवि, इनामी चिटफंड और धन परिचालन चिट स्कीम अधिनियम 1978 की धारा 4, 5, 6 और छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है.
डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने ठगी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में विश्रामपुर थाना पुलिस ने आरोपी विनोदचंद्र सोमचंद्र शाह को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



