दबंगई की सारे हदें पार, बीजेपी से जुड़े भूमाफिया का आतंक, कार्यालय में घुसकर पटवारी और ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद घटना, जांच में जुटी पुलिस
Bullying crosses all limits, BJP-affiliated land mafia terrorizes, Patwari and operator brutally beaten after entering office, incident captured on CCTV, police engaged in investigation
सरगुजा/दरिमा : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां भू-माफियाओं और भाजपा नेता के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने सीधे सरकारी दफ्तर में घुसकर पटवारी और उसके ऑपरेटर के साथ जमकर मारपीट कर दी. यह पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी स्थित पटवारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब भू-माफिया व भाजपा नेता मोनू कुजूर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा. बताया जा रहा है कि आरआई (राजस्व निरीक्षक) का नंबर मांगने को लेकर विवाद शुरु हुआ. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.
आरोप है कि भूमाफिया और भाजपा नेता मोनू कुजूर और उसके साथियों ने पटवारी और उसके ऑपरेटर को बेरहमी से पीटा. जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद लोग सहमे रहे और कोई भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मोनू कुजूर का नाम भाजपा से भी जुड़ा हुआ है. जिससे पूरे मामले को लेकर और भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं क्या भाजपा नेता है इसीलिए हौसले इतने बुलंद हैं?
राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग किया कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. अगर किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की संभावना जताई जा रही है.
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला किसी दबाव में दब कर रह जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



