बीजेपी नेता ने प्रेमिका संग जिंदगी बिताने पत्नी का किया मर्डर, BJP मंडल महामंत्री रोहित गिरफ्तार, अब जेल में उतरेगा इश्क का भूत
BJP leader murdered his wife to spend his life with his girlfriend, BJP Mandal General Secretary Rohit arrested, now the ghost of love will haunt him in jail
अजमेर : अजमेर में पत्नी की हत्या के मामले में BJP मंडल महामंत्री को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 10 अगस्त को हुई थी. जिसे लूटपाट की वारदात बताने की कोशिश की गई थी. लेकिन पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर से पर्दा हटा दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक BJP मंडल महामंत्री रोहित सैनी ने अपनी पत्नी संजू सैनी की हत्या अपनी प्रेमिका तलाकशुदा स्कूल टीचर रितु सैनी के कहने पर की थी. शुरुआत में रोहित ने पुलिस को यह बताने की कोशिश की थी कि कुछ अज्ञात लुटेरे घर में घुस आए. जिन्होंने संजू की हत्या कर दी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गए. लेकिन जब पुलिस ने गहन पूछताछ शुरु की तो रोहित के बयान बार-बार बदलने लगे. इसी विरोधाभास के बाद पुलिस का उस पर शक बढ़ गया.
एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. रोहित ने बताया कि उसकी प्रेमिका रितु के साथ लंबे समय से नाजायज संबंध थे. और पत्नी संजू उनके रिश्ते में सबसे बड़ी परेशानी हो रही थी. रितु ने ही उस पर दबाव बनाया कि संजू को रास्ते से हटा दो. इसी दबाव में आकर रोहित सैनी ने अपनी पत्नी की हत्या सुसराल से लौटते समय रास्ते में बेरहमी से कर दी.
हत्या को अंजाम देने के बाद रोहित ने पूरे घटनाक्रम को लूटपाट जैसा दिखाने की प्लान बनाई .ताकि पुलिस गुमराह हो जाए. पति ने बताया कि ससुराल से लौटते समय रास्ते में दो लोगों ने चाकू की नोक पर ज्वेलरी छीनने की कोशिश की और मारपीट भी की. घटना के बाद संजू को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को उसने जो भी बातें बताई. उन पर शक होता रहा. और पुलिस की पैनी नज़र और तेजी से की गई जांच ने उसकी साज़िश का भंडाफोड़ कर दिया.
पहला शक इस बात पर हुआ कि अगर चोरी करने आए युवक जेवर लेने आए थे. तो गले का मंगलसूत्र क्यों नहीं ले गए. दूसरा शक उसके द्वारा लगातार बयान बदलना था. तीसरा शक अगर मारपीट हुई तो शरीर पर चोट के निशान क्यों नहीं आए. इन तमाम तरह शक के चलते पुलिस ने रोहित से पूछताछ की तो उसने पूरा सच कबूल कर लिया.
इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी रोहित सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फिर जांच में जब उसकी प्रेमिका शिवजी नगर में किशनगढ़ में रहने वाली रितू सैनी की संलिप्तता सामने आई, तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



