श्रद्धालुओं से भरी Bus दूसरी बस से टकराई, 5 गंभीर, महाकुंभ में संगम पर तीर्थयात्रियों से भरी नाव पलटी, NDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

Bus full of devotees collided with another bus, 5 seriously injured, boat full of pilgrims capsized at Sangam in Mahakumbh, NDRF rescued 5 people safely

श्रद्धालुओं से भरी Bus दूसरी बस से टकराई, 5 गंभीर, महाकुंभ में संगम पर तीर्थयात्रियों से भरी नाव पलटी, NDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

श्रद्धालुओं से भरी Bus दूसरी बस से टकराई, 5 लोग गंभीर

जौनपुर : जौनपुर में शनिवार देर रात एक बड़ी सड़क हादसे में उड़ीसा से आए पांच श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर लपरी गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ. जब अयोध्या से काशी जा रही श्रद्धालुओं की बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई.
उड़ीसा से सोमवार को 45 श्रद्धालुओं के साथ निकली यह निजी बस शनिवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद काशी की तरफ जा रही थी. हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए श्रद्धालुओं में जयद कुमार साहू उम्र 59 साल, जमुना साहू उम्र 60 साल, फोत्तो बाई उम्र 60 साल, केमोती साहू उम्र 57 साल और पिलासनी साहू उम्र 59 साल शामिल हैं. सभी घायल श्रद्धालु उड़ीसा के झरभन थाना क्षेत्र के डभ्भा गांव के निवासी हैं.
स्थानीय लोगों से खबर मिलने पर पहुंची सरायख्वाजा थाना पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है. अन्य श्रद्धालुओं की हालत सामान्य बताई जा रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तीर्थयात्रियों से भरी नाव पलटी, NDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के दौरान आपस में दो नावों की टक्कर हो गई. नावों में कई लोग सवार थे. जो डूबने लगे. लेकिन समय रहते एनडीआरएफ के जवानों (NDRF personnel) ने इनका रेस्क्यू कर लिया. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
एनडीआरएफ के अनुसार घटना के समय श्रद्धालुओं से भरी एक नाव दूसरी से टकरा गई. इस दौरान कई श्रद्धालु नदी में डूबने लगे. शोर-शराबा सुनकर मौके पर गश्त लगा रहे एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. सूत्रों के मुताबिक 5 लोगों को रेस्क्यू किया गया. सुरक्षित निकाले गए श्रद्धालु बुरी तरह घबराए हुए थे. NDRF की मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI