मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम और फोटो लगाकर FACEBOOK में फर्जी ID बनाने वाला आरोपी राकेश परिहार रामनगर से गिरफ्तार

Rakesh Parihar the accused who created a fake ID on Facebook using the name and photo of Chief Minister Vishnudev Sai has been arrested from Ramnagar

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम और फोटो लगाकर FACEBOOK में फर्जी ID बनाने वाला आरोपी राकेश परिहार रामनगर से गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर फ्रेंड्स एड कर छवि धुमिल करने और छल से रुपए कमाने के मकसद से फर्जी आई.डी. का संचालन किया जा रहा था. खबर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेंज सायबर थाना रायपुर में 66(C)आई.टी.एक्ट, 336(3),340 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए IG अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी सबुत इकठ्ठा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बारे में निर्देश दिया गया.
मिले निर्देशानुसार टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए मामले में आरोपी राकेश परिहार को राजस्थान के रामनगर से पकड़ा गया. आरोपी ने 2022 में मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) और तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी ID बनाना बताया. आरोपी से घटना में इस्तेमाल 1 नग मोबाईल फोन और सिम कार्ड जप्त किया गया. पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है. उस क्षेत्र के कुछ लोग विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो और नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक में फर्जी ID बनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं. आरोपी को 19/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb