देश भर में हो गए 10 बड़े बदलाव, टोल टैक्स महंगा, नई पेंशन स्कीम लागू, सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, छग में शराब हुई सस्ती
10 big changes have happened across the country, toll tax has become expensive, new pension scheme has been implemented, CNG and PNG prices have increased, liquor has become cheaper in Chhattisgarh
1 अप्रैल 2025 से नया वित्तीय वर्ष शुरु हो गया और इसके साथ ही देश भर में कई अहम बदलाव हुए हैं. जिनका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. इन बदलावों में इनकम टैक्स स्लैब, टोल टैक्स, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन, बैंकिंग नियमों में बदलाव, और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय योजनाओं में संशोधन शामिल हैं.
1. सड़क पर चलना हुआ महंगा
सड़क यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव हो गया. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रमुख हाईवे पर टोल दरों में 5 से 10 रुपए तक की वृद्धि की योजना बनाई है. यह वृद्धि यूपी के लखनऊ-कानपुर, वाराणसी-गोरखपुर, और लखनऊ-अयोध्या मार्गों पर लागू होगी. इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटका में भी टोल चार्ज बढ़ने की संभावना है. इससे यात्रियों को अपने यात्रा बजट को फिर तय करना पड़ सकता है.
2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत
हर महीने की तरह, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है. 1 अप्रैल से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी आई है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए नए रेट्स के मुताबिक 19 किलो वाला सिलेंडर 41 से 45 रुपए तक सस्ता हुआ है. दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1762 रुपए का मिलेगा. जबकि पहले यह 1803 रुपए का था. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया और यह 901 रुपए पर स्थिर है.
3. सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी
सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 4% की वृद्धि की है, जिसका असर सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दामों पर पड़ेगा. इस बढ़ोतरी से आने वाले समय में सीएनजी और पीएनजी की दरें भी बढ़ सकती हैं. यह बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा और इसके बाद इन गैसों के दामों में वृद्धि की संभावना है.
4. नया इनकम टैक्स स्लैब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में एक नई इनकम टैक्स स्लैब का ऐलान किया था. जो 1 अप्रैल से लागू हो चुका है. अब अगर कोई व्यक्ति 12 लाख सालाना CTC के साथ नई टैक्स रीजीम को चुनता है. तो उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा और साथ ही 75,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा. यह स्लैब उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो कम टैक्स देना चाहते हैं. वहीं, पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत सभी मौजूदा कटौतियां जारी रहेंगी.
5. UPI पेमेंट से जुड़े बदलाव
जो लोग UPI पेमेंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और जिनका UPI नंबर लंबे समय से इनएक्टिव था. उनके लिए अब 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होगा. ऐसे UPI खाते बंद कर दिए जाएंगे. और अगर आपने लंबे समय से UPI का उपयोग नहीं किया है. तो आपको इसे फिर से एक्टिवेट करना पड़ेगा.
6. नया पेंशन पोर्टल (UPS Portal)
केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लॉन्च किया है, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया गया है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए पेंशन की राशि 10,000 रुपए से कम नहीं होगी. अगर उन्होंने 10 साल की सेवा पूरी कर ली हो. यह योजना कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है.
7. रुपे डेबिट कार्ड में नए बेनिफिट्स
NPCI ने रुपे डेबिट कार्ड पर नए बेनिफिट्स की घोषणा की है. अब इस कार्ड पर आपको स्पा सेशन, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, गोल्फ कोर्स में एंट्री, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ओटीटी मेंबरशिप, फ्री हेल्थ चेकअप, कैब कूपन जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यह कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए और भी आकर्षक बना दिया गया है.
8. क्रेडिट कार्ड में बदलाव
कुछ प्रमुख बैंकों जैसे SBI और एक्सिस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और बेनिफिट्स में बदलाव किए हैं. खासकर एयर इंडिया SBI Platinum क्रेडिट कार्ड और SimplyCLICK क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम को अपडेट किया गया है. इसके अलावा एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के कारण एक्सिस बैंक के विस्तारा क्रेडिट कार्ड पर नए फायदे दिए जाएंगे.
9. बैंकिंग नियमों में बदलाव
अब अगर आप SBI या किसी अन्य बैंक में सेविंग अकाउंट रखते हैं. तो आपके लिए एक नया नियम लागू होगा. अब आपको बैंक खाते में कम से कम एक न्यूनतम राशि रखनी होगी. अगर आपने ऐसा नहीं किया. तो आपको भारी पेनल्टी भरनी पड़ सकती है.
10. डिजीलॉकर और जीएसटी नियमों में बदलाव
अब निवेशक अपने डीमैट और CAS स्टेटमेंट को सीधे डिजीलॉकर में स्टोर कर सकते हैं. इसके अलावा, GST पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अब मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) अनिवार्य किया गया है. जिससे डेटा की सुरक्षा को और बढ़ावा मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : राज्य शासन ने मदिरा के बिक्री में कीमत को कम कर दिया है. एक बार में एक व्यक्ति छह बोतल या 12 अद्घा या 24 पाव खरीद सकता है. देशी मदिरा में भी ₹10 से ₹40 तक की कमी संभावित है. यह दर 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गई. जिसमें गोवा स्पेशल, गोल्डन गोवा जम्मू स्पेशल की बोतल को ₹480 में खरीदी होगी. इसी तरह इनका आधा 240 रुपए में और ₹120 में पाव बिक्री की जाएगी. रॉयल स्टैग का बोतल 840 रुपए,आधा 420 रुपए में और ₹ 210 में पाव की बिक्री की जाएगी. इंपीरियल ब्लू और रॉयल चैलेंज की बोतल ₹800 में बिक्री की जाएगी. इनका आधा 400 रुपए में और ₹200 में पाव की बिक्री की जाएगी. सिग्नेचर रेयर एज की बोतल 1120 रुपए में, इनका आधा 560 रुपए में और ₹280 में पाव की बिक्री की जाएगी.
बियर ब्रांड की शराब अंतर्गत किंगफिशर फाइन स्ट्रांग 190 रुपए, हेवर्डस 5000 और ओरिजिनल बीरा 91 की बोतल 200 रुपए, सिंबा प्राइड सीरीज एक्स्ट्रा स्ट्रांग 210 रूपए, बडवाइजर मैग्नम की बोतल 230 रुपए में बिक्री की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
श्रमिकों के लिए परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी
रायपुर : श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर साल में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है.
श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन अलरमेल मंगई डी. द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 1 अप्रैल 2025 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है. लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2024 से दिसम्बर 2024 के बीच11.40 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई तदनुसार प्रति बिन्दु 20/- रुपये के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 228/- रुपये की वृद्धि की गई.
कृषि नियोजन में कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर व्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 43 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5/- रूपये प्रति बिन्दु के मान से 215/- रुपये प्रतिमाह परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई. अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.88 रूपये प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : राज्य में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदलाव किया गया है. यह आदेश आज यहां लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन से जारी किया गया है.
जारी आदेश राज्य के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सोमवार से शनिवार तक शाला का संचालन जहां एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलेगी.
इसी तरह ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है. वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक तथा हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित होगी. यह आदेश 2 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



