पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत, दो घायल, दोनों की हालत नाजुक, वाहन जलकर खाक, पसरा मातम
High speed car collided with a tree, two friends died on the spot, two injured, both in critical condition, vehicle burnt to ashes, mourning spread
दुर्ग : दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. इस घटना में मौके पर ही दो दोस्तों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत नाजुक बताई जा रही है. पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 चार दोस्त एक कार नम्बर CG07 BK 7387 में सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई. टक्कर के बाद कार से धुआं निकलने लगा और फिर आग लग गई. जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई. वहीं पीछे बैठे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के साथ-साथ पेड़ भी जलने लगा.
कार में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे. मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई. कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार उम्र 30 साल निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर उम्र 33 साल निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला. दोनों घायलों को श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. नंदिनी पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



