नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Strict action against human trafficking of minor children, police arrested three traffickers who were trying to take advantage of their helplessness

नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र से नाबालिगों की मानव तस्करी का मामला सामने आया है. जिसमें चार नाबालिग लड़कियों और दो लड़कों को उत्तरप्रदेश (UP) ले जाने की कोशिश में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस घिनौनी घटना का पर्दाफाश किया और तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर आरोपियों ने नाबालिगों को ज्यादा मजदूरी देने का लालच देकर उन्हें उत्तरप्रदेश ले जाने की कोशिश की. ये सभी नाबालिग बिना परिजनों की जानकारी के उत्तरप्रदेश जाने वाले थे.
24 दिसंबर को उदयपुर बस स्टैंड पर पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को देखा और शक के आधार पर उनसे पूछताछ की. लड़कियों ने बताया कि वे ईंट भट्ठे में काम करने के लिए उत्तरप्रदेश जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया.
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने नाबालिगों को ज्यादा मजदूरी का लालच देकर उन्हें उत्तरप्रदेश भेजने की प्लान बनाई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामजीत प्रजापति उम्र 39 साल, राजेश चौहान उम्र 23 साल, और मंगलू राम पंडो उम्र 48 साल को गिरफ्तार किया. इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और उनके खिलाफ मानव तस्करी की धारा में मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI