SBI एटीएम के सामने देर रात संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस कर रही मामले की जांच, राजधानी का मामला
The body of a young man was found in suspicious condition in front of SBI ATM late at night, injury marks on the body, police is investigating the matter, case of the capital
रायपुर : राजधानी रायपुर के कचहरी चौक के एसबीआई एटीएम के पास देर रात अज्ञात युवक की लाश मिली है. शव पर कई चोट के कई निशान मिले है. पहली नजर में मृतक की मौत शराब के नशे में गिरने से आई चोट बताई जा रही है. शव को पीएम के लिए भेज दिया है. यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक को शराब के नशे में मेकाहारा में 12 बजे के आसपास भर्ती कराया गया था. जहां से वे निकल कर भाग गया था. रात दो बजे पेट्रोलिंग टीम ने भी देखा था. शराब के नशे में वह गिर रहा था. 112 की टीम से जानकारी मिली कि शव मिला है. उसके कपडे गीले थे. घटनास्थल पर ना ही खून मिला और ना ही ही मृतक के कपड़े पर खून लगा हुआ है. पहली नजर में गिरने के कारण आई चोट से मौत की आशंका है. बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



