छत्तीसगढ़ के तीन डी. फार्मेसी कॉलेज के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई, न पुस्तकालय और प्रयोगशाला और न ही शैक्षणिक स्टाफ

Action will be taken against three D Pharmacy colleges of Chhattisgarh neither the library nor the laboratory nor the academic staff

छत्तीसगढ़ के तीन डी. फार्मेसी कॉलेज के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई, न पुस्तकालय और प्रयोगशाला और न ही शैक्षणिक स्टाफ

रायपुर : छत्तीसगढ़ मे प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति द्वारा तीन डी. फॉर्मेसी कॉलेजो ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सेजबहार, रायपुर, नूपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओल्ड धमतरी रोड, रायपुर एवं बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर के द्वारा फीस निर्धारित न किये जाने और संबंधित विभाग के सचिव और संचालक को इस बारे में समुचित कार्यवाही के लिए लिखे जाने का फैसला लिया गया है.
तीनों डी. फार्मेसी कॉलेजो के निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने पाया कि इन्होंने पूरी सुविधाएं जुटाए बिना कॉलेज शुरु कर दिया. कॉलेजो में न ही पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला है और न ही शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ वहां मिले.
इसी आधार पर समिति ने कार्यवाही का फैसला लिया है. यहां यह भी विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि फीस विनियामक समिति के पास फीस निर्धारण के लिये आवेदन देने के पूर्व फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, संबंधित विश्वविद्यालय और संबंधित संचालक से भी अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb