ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चालाक ने तोड़ा दम, दुसरा घायल, परिवार में पसरा मातम, इधर ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत
A tractor struck a motorcyclist, who died before reaching the hospital, leaving the family in mourning.
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चालाक ने तोड़ा दम, दुसरा घायल
महासमुंद/बसना : महासमुंद जिला में सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाटादादर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई. वहीँ एक घायल हो गया. पुलिस ने 25 सितम्बर को मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 12 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे परसराम साहू और कृष्ण कुमार यादव अपने गांव कच्छाएरडीह से मोटर साइकिल नम्बर CG04 MN 7829 में बैठकर निजी काम से सरायपाली जा रहे थे. ग्राम लाटादादर के पास एनएच 53 रोड के पास पेशाब करने रूके थे.
फिर मोटर साइकिल को चालू कर आगे बढ ही रहे थे कि लेन बदल कर ट्रैक्टर नम्बर CG06 GY 3530 के चालक ने अपने ट्रैक्टर को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल नम्बर CG04 MN 7829 ठोकर मार दिया. जिससे मोटर सायकल चालक परसराम साहू की मौत हो गई. वहीं कृष्ण कुमार घायल हो गया. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a)106(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत
महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र के नदी मोंड के पास एनएच-53 रोड़ पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितम्बर को सुबह करीब 10 बजे शिवा जगत अपने जीजा के साथ मोटर सायकल नम्बर CG04 MR 2901 से रायपुर से राजेन्दीरपुर थाना झारबंद जिला उडिसा जाने के लिये निकला था.
इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे NH53 नदी मोंड पुल के पास पीछे से ट्रक नम्बर. CG04 LR 7022 के चालक ने अपने वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मार दी. जिससे दोनो गिर गये. दोनों को डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने शिवा जगत को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में ट्रक नम्बर CG04 LR 7022 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 281,125(A),106(1)BNS के तहत जुर्म कायम किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



