हथियार लेकर बाइक शोरूम में घुसे बदमाश, वारदात CCTV में कैद, पुलिस की घेराबंदी कर दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Miscreants entered the bike showroom with weapons, the incident was captured in CCTV, surrounded the police, arrested four accused including two minors.

हथियार लेकर बाइक शोरूम में घुसे बदमाश, वारदात CCTV में कैद, पुलिस की घेराबंदी कर दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : धारदार गंडासा लेकर गुण्डागर्दी करने वाले 2 बदमाश और 2 नाबालिग बालकों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह बदमाश एक बाइक शोरुम में हथियार लहरा कर लोगों के बीच दहशत फैला रहे थे. और उनका यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसके बाद शोरुम के संचालक ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई.
सुपेला पुलिस की टीम ने आरोपियों को ढूंढ निकाला. जो शोरुम में धमकाने के बाद कैंप वन पहुंचे थे. पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली. तो टीम ने फौरन घेराबंदी की और इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं, विधि सम्मत बालकों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI