छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक के दौरान भी कार्यालय में मनाया गया नववर्ष का जश्न, पीएमजीएसवाई कार्यालय की तस्वीर ने सभी को चौंकाया

New Year was celebrated in the office even during the state mourning, the picture of PMGSY office shocked everyone

छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक के दौरान भी कार्यालय में मनाया गया नववर्ष का जश्न, पीएमजीएसवाई कार्यालय की तस्वीर ने सभी को चौंकाया

बैकुंठपुर : राजकीय शोक के समय में कोरिया जिले में एक कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया और उत्साह आयोजन मनाया गया जबकि इस दौरान ऐसा आयोजन प्रतिबंधित था. यह कार्यालय पीएमजीएसवाई का कार्यालय था. जहां नववर्ष उत्साह आयोजन कार्यालय में किया गया. वह भी तब जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर प्रदेश सरकार की तरफ से राजकीय शोक का ऐलान था. और कहीं भी शासकीय कार्यालयों में कोई भी मनोरंजक आयोजन उत्साह आयोजन प्रतिबंधित थे.
वैसे कोरिया जिले में कलेक्टर ने खुद ऐसे आयोजनों से परहेज कर रखा था. और उन्होंने खुद को नववर्ष आयोजनों साथ ही बधाई संदेशों से जो उनकी पदोन्नति संबद्ध में मिलनी थी उससे खुद को दूर रखा था. लेकिन जिले की मुखिया की भी परवाह पीएमजीएसवाई कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने नहीं की. और उन्होंने नववर्ष उत्साह आयोजन की विधिवत घोषणा की. आमंत्रण बांटा और फिर आयोजन किया.
वैसे पीएमजीएसवाई कार्यालय बैकुंठपुर का नाम पहली बार सुर्खियों में आया है. वहीं उसकी कारस्तानी छिपी नहीं है कि कैसे वहां शासकीय निर्देशों को लेकर नहीं मानने की स्थिति रहती है. पीएमजीएसवाई कार्यालय है तो जिला कार्यालय लेकिन उसका अन्यत्र होना ही वहां की मनमानी का कारण बना हुआ है.
बताया जाता है कि वहां का नववर्ष उत्साह आयोजन ठेकेदारों की तरफ से आयोजित था. जिसके लिए ठेकेदारों से साथ ही सरपंचों से भारी भरकम राशि नववर्ष आयोजन के लिए वसूली गई थी. और जिसका काफी दबाव था. जैसा बताया जा रहा है। वसूली के बाद का आयोजन भी वृहद था. जिसमें यह भी ध्यान नहीं रखा गया कि राजकीय शोक का समय है और वसूली राशि में से कुछ खर्च कर आयोजन हुआ वहीं बाकी का बंदरबाट हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI